Darbhanga News: कल मनाया जायेगा नशा मुक्ति दिवस, होंगे कई कार्यक्रम

Darbhanga News:नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर को मनाया जायेगा.

Darbhanga News: दरभंगा. नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर को मनाया जायेगा. इस दिन मद्यनिषेध नीति के कार्यान्वयन के लिए सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बुराइयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थों को परित्याग करने की चेतना जागृत करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे. प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जायेगा. पोस्टर, बैनर के माध्यम से नशीले पदार्थ व जहरीली शराब के दुष्परिणाम को प्रदर्शित किया जायेगा. जिला स्तर पर उच्च विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद व अन्य प्रतियोगिताएं होगी. पटना स्थित अधिवेशन भवन में नशा मुक्ति दिवस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग समाहरणालय में दिखाया जाएगा. जिले में कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारी व कर्मियों को प्राधिकृत किया गया है. डीएम कौशल कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारी, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >