Biraul News: बिरौल के सुपौल बाजार-डुमरी रोड स्थित प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर में अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. एम्स से जुड़े डॉ. विश्वनाथ झा ने अस्पताल के मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली है.
कई गंभीर बीमारियों का मिलेगा विशेषज्ञ इलाज
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. विश्वनाथ झा के जुड़ने के बाद अब बिरौल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बुखार, मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (बीपी), थायरॉयड, श्वसन रोग समेत अन्य जटिल बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा.
इससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी.
पारंपरिक सम्मान के साथ हुआ स्वागत
प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. विश्वनाथ झा का स्वागत किया.
इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. फैजुल हसन और डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे.
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.
उन्होंने विश्वास जताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के जुड़ने से बिरौल और आसपास के इलाकों के मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और परामर्श मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
