डीएमसीएच जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें डॉ कुणाल झा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) को नए अध्यक्ष मिल गए हैं. शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ. कुणाल झा ने पदभार संभाला है. उन्होंने रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा और कॉलेज प्रशासन के साथ पारदर्शी संवाद को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है.

Darbhanga Medical College: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) के नये अध्यक्ष के रूप में शल्य चिकित्सा विभाग के स्नातकोत्तर (PG) रेजिडेंट चिकित्सक डॉ. कुणाल झा निर्वाचित हुए हैं. इसके साथ ही, वर्ष 2022 बैच के छात्र रॉबिन को स्नातक (UG) समन्वयक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में औपचारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया गया. इस समारोह में एसोसिएशन के निवर्तमान पदाधिकारी, रेजिडेंट चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर मौजूद रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया.

15 दिनों के भीतर घोषित होगी नई कार्यकारिणी

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के संविधान के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से 15 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा कर दी जाएगी. इस नई समिति में विभिन्न पदों पर योग्य सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी. कार्यकारिणी के पूर्ण गठन के बाद सभी पदाधिकारियों की सूची को सार्वजनिक किया जाएगा.

रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा और संवाद पहली प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कुणाल झा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना, उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार लाना तथा कॉलेज प्रशासन के साथ एक पारदर्शी और सकारात्मक संवाद स्थापित करना होगा.

लंबित मुद्दों के समाधान पर रहेगा जोर

डॉ. कुणाल झा ने डॉक्टरों और छात्रों की समस्याओं को लेकर कहा कि डॉक्टरों के वेतन, बांड और छात्रों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए एक रचनात्मक एवं समयबद्ध पहल की जाएगी. इसके साथ ही, स्नातकोत्तर (PG) और स्नातक (UG) छात्रों के बीच बेहतर तालमेल व समन्वय स्थापित कर डीएमसीएच के शैक्षणिक माहौल को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >