सुबह 10.50 के बजाय दोपहर 2.23 बजे दरभंगा से मुंबई के लिए रवाना हुआ जहाज

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को अधिकांश रूटों पर फ्लाइट के आवागमन में देरी को लेकर पैसेंजरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को अधिकांश रूटों पर फ्लाइट के आवागमन में देरी को लेकर पैसेंजरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भीषण गर्मी में वहां वक्त गुजारना मुश्किल हो रहा था. मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या एसजी 116 सुबह 10.50 के बजाय दोपहर बाद 02.23 बजे यहां से रवाना हुई. दिल्ली जाने वाला विमान संख्या दोपहर 01.30 के बजाय शाम 05.40 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इसके अलावा दिल्ली जाने वाली दूसरी विमान एसजी 8496 भी एक घंटा लेट थी. विमान यहां से शाम 04.48 बजे टेक ऑफ किया. इसका नियत समय 03.45 बजे है. इंतजार करते- करते थक गये थे यात्री पैसेंजरों ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें टर्मिनल के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गयी. इस कारण विमान के इंतजार में घंटों बाहर खड़े रहकर समय बिताया. फ्लाइट का इंतजार करते- करते यात्री थक गये थे. 10 विमानों में 1485 लोगों ने की हवाई यात्रा दरभंगा. हवाई अड्डा से शनिवार को 10 विमानों में 1485 लोगों ने यात्रा की. उड़ान सेवा में कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली व मुंबई रूट शामिल रहा. दिल्ली रूट पर दो जोड़ी विमानों ही आवाजाही हुई. एक दिन पहले शुक्रवार को इतने ही विमान में 1457 यात्रियों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >