Darbhanga News: डीएमसीएच से लापता बुजुर्ग का चार दिन बाद खेत में मिला शव

डीएमसीएच से चार दिन पहले लापता हुए 80 वर्षीय राम प्रसाद सदाय का शव रानीपुर गांव के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सतर्कता और फोटो से हुई पहचान के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

DMCH Missing Patient: सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय के समीप गुरुवार सुबह खेत में 80 वर्षीय राम प्रसाद सदाय का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक आमीगांव के रहने वाले थे और चार दिन पहले इलाज के दौरान डीएमसीएच से लापता हो गए थे.

डीएमसीएच से अचानक हो गए थे लापता

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच वह अचानक वार्ड से लापता हो गए.

काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर मंगलवार को बेंता थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी.

ग्रामीणों की सतर्कता से हुई पहचान

गुरुवार सुबह रानीपुर गांव के खेत में एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले उन्होंने वृद्ध को गांव में भटकते देखा था. पूछने पर वह केवल "आमी" बोल पा रहे थे. संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर अपने मोबाइल में सुरक्षित रख ली थी.

शव मिलने के बाद स्थानीय चौकीदार ने वही तस्वीर आमीगांव के चौकीदार को भेजी, जिसके आधार पर मृतक की पहचान राम प्रसाद सदाय के रूप में हुई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मौके पर बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्र और सदर थाना के स्थानीय चौकीदार रतन पासवान भी मौजूद थे.

पुलिस ने बताया कि वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें:

दरभंगा के लिए 186.16 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद गोपालजी ठाकुर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >