दरभंगा डीएम ने सुनी आम लोगों की फरियाद, भूमि विवाद और बिजली समेत कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई

दरभंगा में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ डीएम कौशल कुमार ने 20 से अधिक नागरिकों की समस्याओं को सुना. उन्होंने भूमि विवाद, बिजली विभाग जैसे विभिन्न मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

दरभंगा: डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें 20 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं. डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर तत्काल समाधान के निर्देश दिये.

भूमि विवाद से लेकर बिजली विभाग तक के मामले

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, बिजली विभाग समेत विभिन्न जनहित से जुड़े मामले सामने आये. डीएम ने सभी आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कई मामलों में डीएम ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये, जबकि शेष मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान कराना है, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहजता से मिल सके.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें

PM Modi Birthday: बिस्फी में भाजपा की बैठक, ‘आशीर्वाद का दीया’ में लाभार्थियों के घर जलेंगे दीप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >