Darbhanga News: डीएम ने किया इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Darbhanga News:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने इवीएम तथा वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया.

Darbhanga News: दरभंगा. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने इवीएम तथा वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समाहरणालय परिसर स्थित वेयर हाउस के तीनों तलों पर स्थित गोदाम की स्थिति एवं इवीएम का डीएम ने अवलोकन किया. वहीं बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित इवीएम वीवी पैट वेयर हाउस के गोदाम की स्थिति एवं वहां रखे इवीएम को भी देखा गया. सुरक्षा को लेकर वहां प्रतिनियुक्ति कर्मियों को डीएम ने कई निर्देश दिये. मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि अशोक नायक, देवेंद्र कुमार झा, धनंजय सिंह, सुनील कुमार मंडल, बैद्यनाथ यादव तथा निर्वाचन शाखा के कर्मी डीएम के साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >