Darbhanga News: डीएम ने किया बज्रगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

Darbhanga News:डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति स्थित बज्रगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: दरभंगा. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति स्थित बज्रगृह, मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा. बज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, विद्युत आपूर्ति की स्थिति तथा आपदा प्रबंधन संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं डिस्पैच सेंटर में व्यवस्थित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग और वेटिंग एरिया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अपर समाहर्ता अनिल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि उनके साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >