Darbhanga News: जिलाधिकारी ने बगाही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया मुआयना

Darbhanga News:डीएम राजीव रौशन ने बुधवार को प्रखंड की कई योजनाओं का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: अलीनगर. डीएम राजीव रौशन ने बुधवार को प्रखंड की कई योजनाओं का निरीक्षण किया. सबसे पहले उन्होंने अपराह्न 3.30 बजे रूपसपुर स्थित बगाही तालाब के पश्चिमी मुहाने पर पर्यटन विभाग से निर्मित घाट का व पूर्वी मुहाने पर सड़क से सटे मनरेगा से निर्मित व निर्माणाधीन घाट का मुआयना किया. इस दौरान इस क्रम में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी उनके साथ विमर्श किया. उन्होंने डीएम से थाना में फायर ब्रिगेड सेवा की व्यवस्था करने, वर्षों से बंद पड़े ग्रामीण जलापूर्ति शुरू करने, बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू करने तथा डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया. इस पर संबंधित विभागों के अभियंताओं से डीएम ने बात की. सिंचाई विभाग के अभियंता ने राजकीय नलकूपों की स्थिति से अवगत कराते हुए इसी सप्ताह चालू कर दिये जाने की बात कही. वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता से स्थिति जानने के बाद दो दिनों में जलापूर्ति शुरू करने को कहा गया. डीएम के पहुंचने के थोड़ी देर बाद डीडीसी चित्रगुप्त कुमार भी पहुंचे. राजद नेता भोलू यादव व तारिक सफी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर बीडीओ परमानंद प्रसाद, सीओ शिवम, एमओ मोनिका कुमारी, मनरेगा के सहायक अभियंता रुद्र कुमार, कनीय अभियंता अंसारूल हक, राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, गुलाम हुसैन चीना, जिपस मो. सिराजुद्दीन, मो. राशिद, मुखिया अतहर हुसैन, रंजन यादव, जवाहर यादव,अनिल कुमार यादव, मुखिया मनेसुर रहमान, बदरे आलम मुन्ना, प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, आसिफ आजम, आसिफ आदिल आदि मौजूद थे. इस क्रम में बगाही पोखर स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में कुछ देर के लिए बैठने वपर डीएम को मो. मुजाहिद ने आवेदन दिया. इसमें गत 18 फरवरी को उपकेंद्र में अपने साथ मारपीट की घटना का उल्लेख किया. उसके बाद डीएम समेत सभी अधिकारी धमुआरा-धमसाइन पंचायत के धमसाइन गांव में पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित निर्माण स्थल पर गये. वहां निर्माण कार्य में बाधक बने बिजली के तीन खंबा को हटाने के लिए विभाग के सहायक अभियंता को आदेश दिया. उसके बाद वे सीएचसी अलीनगर पहुंचे. वहां उनका स्वागत स्वास्थ्य प्रबंधक व लेखपाल ने गुलदस्ता भेंटकर किया. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विमलेश प्रकाश ने भी डीएम तथा डीडीसी का अभिनंदन किया. इस दौरान डीएम गायनिक वार्ड, ओटी, रोगी कक्ष, चिकित्सक ड्यूटी कक्ष, रसोईघर, मीटिंग हॉल, औषधि भंडार आदि का मुआयना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >