Darbhanga News: गृह प्रवेश को लेकर लाभुकों को डीएम ने दिया प्रतीकात्मक चाबी

Darbhanga News:अतिरिक्त लक्ष्य 16113 के विरुद्ध 13536 योग्य लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्ध आवास की स्वीकृति एकमुश्त प्रथम किस्त भुगतान तथा आवास निर्माण पूर्ण किये लोगों का गृहप्रवेश कार्यक्रम समाहरणालय में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में हुआ. अतिरिक्त लक्ष्य 16113 के विरुद्ध 13536 योग्य लाभार्थियों को स्वीकृति प्रदान की गयी. साथ ही स्वीकृति प्राप्त लाभार्थियों में से 9803 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि, प्रति लाभार्थी 40 हजार रुपया एकमुश्त प्रदान किया गया. सदर, बहादुरपुर एवं हनुमाननगर के 05-05 लाभार्थियों को डीएम एवं डीडीसी चित्रगुप्त कुमार ने गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रतिकात्मक चाभी एवं योग्य लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >