Darbhanga News: दरभंगा. दूसरे अखिल भारतीय अंतर जिला सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को जिला की टीम हैदराबाद तेलंगाना के लिए विदा हुई. यह प्रतियोगिता आगामी 17 से 20 फरवरी तक चलेगी. जिला टीम को लायंस क्लब दरभंगा के सचिव अमरनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने खेलकिट, टी-शर्ट जर्सी एवं ट्रैक सूट प्रदान किया. इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी को पाग व चादर से सम्मान किया गया. जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रवींद्र कुमार सिंह ने बताया 12 सदस्यीय दल में जिला के विभिन्न प्रखंड के खिलाड़ी शामिल हैं. दल प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी रोशन कुमार एवं कोच के रूप में मुकेश कुमार हैं. हैंडबॉल संघ के जिला संयुक्त सचिव आशीष कुमार ने खिलाड़ियों को रवाना करने के लिए उपस्थित लोगों का आभार जताया. कोषाध्यक्ष केशव चौधरी ने हम ठान लेते हैं तो विजय सुनिश्चित है. मौके पर श्रवण कुमार, संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह पप्पू, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सचिव श्रवण नारायण चौधरी, लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष पवन कुमार राय, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी, बलराम टेकरीवाल, नटवर चौधरी, पुनहद के मुखिया संजीव कुमार सिंह, अमरेश कुमार, बलराम चौधरी, अजय कुमार, नीलेश सिन्हा आदि मौके पर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
