Darbhanga News: दरभंगा. डीआइजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम ने शनिवार को लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र का निरीक्षण की. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक रक्षित व अन्य पुलिस पदाधिकारी थे. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जिलादेश पंजी, स्टॉक पंजी, वाहन पंजी, अवकाश पंजी एवं पुलिस लाइन में मौजूद जवानों की संचिका देखते हुए बल विवरणी की जांच की. रिकॉर्ड रूम में सभी संचिका को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने एवं साफ सफाई को लेकर हिदायत दी. इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर विधि व्यवस्था संबंधित कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
