अधिकांश विमानों के परिचालन में देरी, यात्री रहे परेशान

दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को भी अधिकांश विमानों की आवाजाही लेट से हुई. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को भी अधिकांश विमानों की आवाजाही लेट से हुई. इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई. जानकारी के अनुसार मुंबई जाने वाला विमान संख्या एसजी 116 सुबह 10.50 के बजाय 11.48 बजे रवाना हुआ. कोलकाता जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12.35 के बजाय दोपहर 12.53 बजे टेक ऑफ किया. दिल्ली जाने वाला जहाज दो घंटे लेट से दोपहर 01.30 के बजाय दोपहर 3.40 बजे उड़ान भरा. हैदराबाद रूट पर दोपहर 02.55 बजे के स्थान पर दोपहर 3.44 बजे यात्रियों को लेकर जहाज रवाना हुआ. दिल्ली रूट पर दूसरा विमान नियत समय से दोपहर 3.45 बजे से शाम 04.50 बजे टेक ऑफ किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >