कुशेश्वरस्थान में मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है.

Kusheshwarsthan News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है. इनमें से दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

घर में अकेली थी विवाहिता

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, रविवार को करीब 11 बजे उसका पति मजदूरी करने और सास जलावन चुनने के लिए घर से बाहर गयी थीं. इसी दौरान विवाहिता घर में अकेली थी और शौचालय की ओर जा रही थी.

आरोप है कि इसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. सास के घर लौटने पर विवाहिता ने इशारों के माध्यम से अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. शाम को पति के लौटने पर उसे भी घटना के बारे में बताया गया.

दो आरोपित हिरासत में, तीसरे की तलाश

सोमवार को ग्रामीणों ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने नामजद आरोपित को हिरासत में लिया है. वहीं तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इशारों से पीड़िता का बयान समझने की कोशिश

पीड़िता के मूक-बधिर होने के कारण पुलिस के सामने उसका बयान दर्ज करना चुनौती बना हुआ है. पुलिस इशारों के माध्यम से उसकी बात समझने का प्रयास कर रही है. साथ ही अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: महिला ट्रैफिक पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में युवक गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >