Darbhanga News : राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में दरभंगा का विजय अभियान जारी

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान दरभंगा का विजय अभियान जारी रहा.

दरभंगा.

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान दरभंगा का विजय अभियान जारी रहा. बुधवार को खेले गये अंडर 17 मैच में सारण ने जहानाबाद को 6-0, मुजफ्फरपुर ने जहानाबाद को 2-1, मधेपुरा ने मधुबनी को 4- 2 से पराजित किया. वहीं, अंडर-19 में बेगूसराय को नवादा ने 11-0, सारण ने मधुबनी को 10-0, मुजफ्फरपुर ने मधेपुरा को 3-2, कैमूर ने गोपालगंज को 4-0, दरभंगा ने पश्चिमी चंपारण को 3-1, पटना ने मुजफ्फरपुर को 11-3 व सिवान ने जहानाबाद को 8-0 से पराजित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >