तारडीह में कमला बलान तटबंध के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सड़क हादसे की आशंका

दरभंगा के तारडीह सकतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है.

दरभंगा के तारडीह से विनोद कुमार की रिपोर्ट

Darbhanga News: तारडीह सकतपुर थाना क्षेत्र के कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध पर कैथवार के पास शनिवार की देर रात पुलिस ने खून से लथपथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया. शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया पुलिस सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका जता रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

तटबंध के पास खून से लथपथ मिला शव

सकतपुर थाना पुलिस को शनिवार की देर रात कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध के पास एक व्यक्ति के शव की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बतायी जा रही है. उसके शरीर पर हरे रंग की टी-शर्ट और जींस थी. पैरों में हवाई चप्पल भी मिली है.

सड़क हादसे में मौत की जतायी जा रही आशंका

सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.

शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक के चेहरे पर दाढ़ी है और उसका शरीर दुबला-पतला है. उसकी वेश-भूषा कुछ हद तक विक्षिप्त व्यक्ति जैसी बतायी जा रही है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य स्रोतों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

72 घंटे तक डीएमसीएच में रखा जाएगा शव

पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पहचान होने तक शव को डीएमसीएच में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान पुलिस मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >