दरभंगा. प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) की जिला शाखा के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आगामी चार अगस्त को विशाल शिक्षक पदयात्रा निकाली जाएगी. पदयात्रा दोपहर एक बजे कर्पूरी चौक से शुरू होकर लहेरियासराय टावर पर समाप्त होगी. संगठन ने अधिक से अधिक शिक्षकों से इसमें भाग लेने की अपील की है. संघ ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है. प्रमुख मांगों में शनिवार को हाफ-डे लागू करना, शहरी क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षकों को शहरी परिवहन भत्ता देना, सभी शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा प्रदान करना, प्रधान शिक्षकों का पे-इंडेक्स शीघ्र जारी करना, वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीइटी संबंधी समस्या का समाधान, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करना तथा शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण शामिल है. संघ का कहना है कि शिक्षक एकजुट होकर अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करेंगे. संगठन ने सभी शिक्षकों से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देने और शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है. पदयात्रा के मुख्य संरक्षक नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव मो. शहनवाज आलम, जिलाध्यक्ष जीवछ पासवान, सम्मानित अध्यक्ष नारायण यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित संघ के पदाधिकारी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे.
अगस्त को दरभंगा में निकलेगी शिक्षक पदयात्रा, सात सूत्री मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

अगस्त को दरभंगा में निकलेगी शिक्षक पदयात्रा, सात सूत्री मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
Copied link
दरभंगा में प्राथमिक शिक्षक संघ 4 अगस्त को सात सूत्री मांगों को लेकर विशाल पदयात्रा निकालेगा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों और प्रदर्शन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।