Darbhanga Mandi Bhav: शिवधारा मंडी में बासमती चावल 127 और आटा 38 रुपये किलो, देखें पूरी सूची

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा की शिवधारा बाजार समिति में 23 मई (शनिवार) के लिए अनाज, चावल, दाल, सरसों तेल और आलू-प्याज के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. बाजार जाने से पहले यहाँ किराना सामानों की पूरी रेट लिस्ट चेक करें…

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए शनिवार, 23 मई का ताजा मंडी भाव सामने आ गया है. शहर की प्रमुख शिवधारा बाजार समिति में आज अनाज, दाल, चावल, खाद्य तेल और आलू-प्याज की कीमतों की स्थिति स्पष्ट हो गई है. अगर आप आज राशन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आज के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें.

यहाँ पढ़ें दरभंगा (शिवधारा मंडी) की आज की पूरी रेट लिस्ट:

1. अनाज और तिलहन के थोक भाव (प्रति क्विंटल)

बाजार समिति में आज गेहूं, मक्का और धान सहित तिलहन की थोक कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • गेहूं: ₹2512 प्रति क्विंटल
  • मक्का: ₹1957 से ₹2060 प्रति क्विंटल
  • धान: ₹1813 से ₹2023 प्रति क्विंटल
  • मसूर (थोक): ₹9016 से ₹9040 प्रति क्विंटल
  • सरसों (थोक): ₹9005 से ₹9040 प्रति क्विंटल

2. चावल, आटा और अन्य सामग्री के भाव (प्रति किलो)

चावल और आटे की खुदरा एवं थोक कीमतों की स्थिति कुछ इस तरह है:

  • बासमती चावल: ₹127 से ₹148
  • कतरनी चावल: ₹66 से ₹95
  • मंसूरी चावल: ₹48 से ₹55
  • उसना चावल: ₹47 से ₹70
  • आटा: ₹38
  • सूजी/मैदा: ₹46
  • चूड़ा: ₹45 से ₹115

3. दालों और खाद्य तेल का ताजा भाव

रसोई के बजट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली दालों और खाद्य तेल के रेट आज शिवधारा मंडी में इस प्रकार हैं:

  • अरहर दाल: ₹83 से ₹125 प्रति किलो
  • मूंग दाल: ₹125 प्रति किलो
  • चना दाल: ₹85 प्रति किलो
  • मसूर दाल: ₹86 प्रति किलो
  • केरैया दाल: ₹75 प्रति किलो
  • ब्रांडेड सरसों तेल: ₹168 से ₹195 प्रति किलो/लीटर
  • रिफाइंड तेल: ₹157 प्रति लीटर

4. आलू और प्याज की कीमत (प्रति किलो)

सब्जी में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले आलू एवं प्याज की कीमत आज इस प्रकार दर्ज की गई है:

  • आलू: ₹13 से ₹20 प्रति किलो
  • प्याज: ₹22 से ₹27 प्रति किलो

व्यापारियों की सलाह: स्थानीय आढ़तियों और दुकानदारों के अनुसार, शिवधारा मंडी में मांग और आवक के आधार पर इन कीमतों में दिन के दौरान हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >