दरभंगा पब्लिक स्कूल में रिसोर्स पर्सन्स का सम्मान समारोह आयोजित

दरभंगा पब्लिक स्कूल में नार्दर्न सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स, मुजफ्फरपुर द्वारा शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रिसोर्स पर्सन्स के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया. शिक्षाविदों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा पब्लिक स्कूल, बेला के प्रांगण में नार्दर्न सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स, मुजफ्फरपुर के दरभंगा चैप्टर की ओर से विभिन्न विद्यालयों के रिसोर्स पर्सन्स के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण में योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मिथिला की परंपरा के अनुसार अतिथियों का पाग, शॉल और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया.

अध्यक्ष हीरा कुमार झा ने रिसोर्स पर्सन्स के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है. वहीं सचिव डॉ. बीके मिश्रा ने इस पहल को शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया.

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि सीबीएसई पटना के सीओई प्रमुख राजीव शर्मा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रिसोर्स पर्सन्स विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

इन शिक्षाविदों को किया गया सम्मानित

समारोह में राजा राम चौरसिया, डॉ. संजय कुमार झा, अब्दुल मलिक रिजवी, अजय कुमार चुनचुन, डॉ. मुजफ्फर इस्लाम, डॉ. अनुपमा कुमारी झा, फरहीन हयात, बेनजीर खातून, अली अंडालीव, अनुराधा तोमर सेन, जयदीप मुखर्जी, सीताराम झा, शैलेश कुमार झा, डॉ. अर्चना कुमारी, गोपाल कुमार राय, वीजेन्द्र कुमार झा, नीति, राम रतन झा, रवि शेखर सिंह और प्रकाश कुमार को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजा राम चौरसिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. समारोह में सतीश कुमार झा, दीपक पाहुजा, अमृतेश, रामभद्र प्रसाद, संजीत कुमार, मो. अली, पल्लवी अग्रवाल, मो. फहद आब्दी, राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार झा, हरेराम चौधरी, मो. रजा, मो. शमीम खुर्रम, नदीम इकबाल सहित कई लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >