दरभंगा: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने तीन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. एसएसपी कार्यालय की ओर से 16 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीनों पुलिस पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित करते हुए अलग-अलग थानों में पदस्थापित किया गया है.
किस पुलिस पदाधिकारी को कहां भेजा गया
जारी सूची के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार को लहेरियासराय थाना से स्थानांतरित कर कुशेश्वरस्थान थाना भेजा गया है.
वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक रुदल कुमार का विश्वविद्यालय थाना से तबादला कर बहादुरपुर थाना में पदस्थापन किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार पासवान को कोतवाली थाना से स्थानांतरित कर बहेड़ा थाना भेजा गया है.
| पुलिस पदाधिकारी | वर्तमान थाना | नया थाना |
| राकेश कुमार | लहेरियासराय | कुशेश्वरस्थान |
| रुदल कुमार | विश्वविद्यालय | बहादुरपुर |
| विजय कुमार पासवान | कोतवाली | बहेड़ा |
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ तबादला
पुलिस विभाग की ओर से सभी स्थानांतरण को तत्काल प्रभाव से प्रभावी बताया गया है. तबादले के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपने नए थानों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
यह भी पढ़ें
Jale में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का सिर तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
