दरभंगा: पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, फरार आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

Darbhanga News: तिलकेश्वर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत नामजद अभियुक्त सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस है. पढे़ं पूरी खबर…

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. थाना कांड संख्या 52/26 में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले का आरोपी अपने इलाके में मौजूद है. सूचना मिलते ही तिलकेश्वर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कासिमपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कासिमपुर गांव निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वह जीवछ यादव का पुत्र बताया गया है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी.

पूछताछ के बाद भेजा गया कोर्ट

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केशरी नंद कुमार राम ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

लोगों ने की पुलिस कार्रवाई की सराहना

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >