दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
Darbhanga News: बिरौल के कहुआ में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी दरभंगा ग्रामीण ने एक बड़ा आयोजन किया. यह “संगठन सृजन, साथी जोड़ो” अभियान के तहत हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम मनोज ठाकुर ने की.
‘कांग्रेस ही है देश का विकल्प’
मुख्य अतिथि और जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि आज के समय में देश के सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प बची है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार थोप दिया है. गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. ऐसे हालात में लोगों से कांग्रेस से जुड़ने की अपील की.
नए सदस्य का स्वागत
कार्यक्रम में मिथिलेश चौधरी ने अवकाश प्राप्त शिक्षक और पूर्व विधायक के पुत्र अशोक कुमार मिश्रा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. उन्होंने उनसे आग्रह किया कि पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाने का काम करें.
संगठन को मजबूत करना है लक्ष्य
कार्यक्रम में पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि अच्युतानंद ठाकुर, राम कुमार झा, हीरा कुमार, संतोष झा, राम पुकार साहनी, नारायण सहनी, लालबाबू साहनी, गंगा साहनी, विनोद पासवान, इंदल पासवान, वीरेंद्र यादव, खखरान महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
