दरभंगा: पूर्व जिला परिषद सदस्य की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में पूर्व जिप सदस्य मो. अखलाक अहमद की टीवीएस अपाचे बाइक चोरी हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक चुराते दिखाई दिए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

दरभंगा के केवटी से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला खिरमा पथरा बाजार का है, जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. अखलाक अहमद की बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई. घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है. पीड़ित ने केवटी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

घर के बाहर से उड़ाई गई बाइक

मो. अखलाक अहमद ने बताया कि उनकी नीले रंग की टीवीएस अपाचे बाइक घर के बाहर गली में खड़ी थी. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक वहां नहीं थी. पहले आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला. इसके बाद घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई.

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक चोरी करते साफ दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में दोनों युवक पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हैं और फिर मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो जाते हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्व जिप सदस्य ने सीसीटीवी फुटेज के साथ केवटी थाना में लिखित शिकायत दी है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

बढ़ती चोरी से लोगों में डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवटी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं. बाजार और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >