घर लौटने से पहले ही खत्म हो गया सफर, जाले के युवक की साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर मौत

Darbhanga News: अहमदाबाद से घर लौट रहे दरभंगा के जाले निवासी 19 वर्षीय श्रवण राय की साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई. सोनपुर-परमानंदपुर स्टेशन के बीच हुए हादसे के बाद आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई.

दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत कछुआ पंचायत के भीषम टोला निवासी 19 वर्षीय श्रवण राय की साबरमती एक्सप्रेस से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसा सोनपुर और परमानंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया.

अहमदाबाद से घर लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार श्रवण राय अहमदाबाद से साबरमती एक्सप्रेस के जरिए अपने घर लौट रहा था. यात्रा के दौरान सोनपुर और परमानंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच वह चलती ट्रेन से गिर गया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

आधार कार्ड से हुई पहचान

हादसे की सूचना मिलने पर सोनपुर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान कछुआ पंचायत के भीषम टोला निवासी संतोष राय के पुत्र श्रवण राय के रूप में की गई.

जाले पुलिस के माध्यम से परिजनों को मिली सूचना

पहचान होने के बाद सोनपुर रेलवे थाना पुलिस ने जाले थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

कानूनी प्रक्रिया में जुटी रेलवे पुलिस

रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >