Darbhanga News: जाले में 53 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Darbhanga News: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में 53 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ. सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…

दरभंगा के जाले से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र को आज बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है. बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र ने 53 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा.

दो प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण और चौड़ीकरण

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमार शैलेंद्र ने बताया कि दोघरा से चंदौना तक भाया बसंत करीब 12.55 किलोमीटर लंबी सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 29.92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं जाले से मकिया भाया जोगियारा सड़क, जिसकी लंबाई करीब 7.79 किलोमीटर है, उसके चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 23.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

ग्रामीण इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ

मंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से जाले विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है.

विधायक ने जताया आभार

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि नई सड़क परियोजनाएं लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेंगी और विकास को नई दिशा देंगी. मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि विशनपुर से धोधराहा तक प्रस्तावित टू-लेन सड़क परियोजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >