Darbhanga News: दरभंगा में वार्ड सदस्यों से पीएचईडी के पास जाते ही कबाड़ बनी सात निश्चय की योजना

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में पीएचईडी की लापरवाही से 'हर घर नल का जल' योजना ठप है. पाइपलाइन टूटने और आंधी में टंकी गिरने के बाद भी मरम्मत नहीं होने से आने वाले दिनों में भारी पेयजल संकट की आशंका है.पढे़ं पूरी खबर…

Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित ‘हर घर नल का जल’ योजना पूरी तरह बदहाल स्थिति में पहुंच गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल चापाकलों से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन भीषण गर्मी पड़ने पर अधिकांश पंचायतों में गंभीर पेयजल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है.

नाला निर्माण और आंधी ने बिगाड़ीव्यवस्था

क्षेत्र की कई पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है. कहीं कंक्रीट नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है, तो कहीं तेज आंधी में सीमेंट टावर पर रखी प्लास्टिक टंकी गिर जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है. रतनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के ग्रामीणों ने बताया कि हाल में आई तेज आंधी में टावर के ऊपर रखी दो पानी टंकियों में से एक तालाब में गिर गई, लेकिन अब तक कोई सुध लेने नहीं आया. ग्रामीणों का कहना है कि जब यह योजना पंचायत स्तर पर थी, तब वार्ड सदस्य सक्रिय रहते थे, लेकिन पीएचईडी के जिम्मा संभालने के बाद स्थिति और खराब हो गई है.

एक संवेदक पर दो प्रखंडों का जिम्मा, डीएम सख्त

विभागीय सूत्रों के अनुसार, एक ही संवेदक को जाले और सिंहवाड़ा दोनों प्रखंडों की जिम्मेदारी दिए जाने से कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. दूसरी ओर, डीएम की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद अभियंताओं और संवेदकों पर दबाव बढ़ गया है. अब देखना यह है कि डीएम की इस सख्ती का असर जमीन पर कितनी जल्दी दिखता है.

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >