बिरौल में नकली तुलसी 00 का भंडाफोड़, पुलिस ने दो कारोबारियों को दबोचा

Darbhanga News: बिरौल के सुपौल बाजार में डीएस ग्रुप और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली ‘तुलसी 00’ के 147 पैकेट बरामद किए गए. मामले में दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग फरार हो गया.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और कंपनी के ब्रांड की सुरक्षा को लेकर शनिवार को सुपौल बाजार में बड़ी कार्रवाई की गई. नोएडा स्थित डीएस ग्रुप की धर्मपाल सतपाल कंपनी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन पान दुकानों पर छापेमारी की. इस दौरान कॉपीराइट ‘तुलसी 00’ के 147 नकली पैकेट बरामद किए गए.

कंपनी के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, आदित्य कुमार सिंह और राम अवतार सिंह के नेतृत्व में सुपौल थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. टीम ने सुपौल मदरसा रहमानिया रोड स्थित संजय पान मटेरियल, कॉलेज रोड के चौरसिया पान मटेरियल और शिवाजी नगर स्थित अरुल पान भंडार में जांच की.

147 नकली पैकेट जब्त

जांच के दौरान 50 ग्राम के 95 पैकेट और हाफ ग्राम के 52 पैकेट बरामद हुए. कंपनी का दावा है कि सभी पैकेट नकली थे. पैकेजिंग और ट्रेडमार्क की हूबहू नकल कर इन्हें बाजार में बेचा जा रहा था. इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा था.

दो दुकानदार पुलिस हिरासत में

कंपनी प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने चौरसिया पान मटेरियल के संचालक राजेश चौरसिया और संजय पान मटेरियल के संचालक संजय भगत को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अरुल पान भंडार पर दुकान चला रहा एक नाबालिग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया.

नकली कारोबार के खिलाफ चलेगा अभियान

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जब्त सामान को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में नकली उत्पादों के खिलाफ अब सघन अभियान चलाया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही ब्रांडेड सामान खरीदें और नकली उत्पाद की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

बताया जाता है कि पुलिस हिरासत में लिया गया संजय भगत क्षेत्र का बड़ा कारोबारी है और वर्षों से नकली ‘तुलसी 00’ की बिक्री से जुड़ा होने का आरोप है. वहीं राजेश चौरसिया का नाम भी इस अवैध कारोबार में प्रमुख रूप से सामने आया है. पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >