Darbhanga DMCH OPD Schedule: इलाज के लिए कतार में लगने से पहले जानें, शनिवार को किस विभाग में कौन से डॉक्टर हैं तैनात

Darbhanga DMCH OPD Schedule: दरभंगा डीएमसीएच (DMCH) ने शनिवार, 16 मई के लिए ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया है. मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, गायनी और ऑर्थोपैडिक समेत सभी विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट यहां देखें…

Darbhanga DMCH OPD Schedule: दरभंगा और इसके आसपास के जिलों के मरीजों के लिए शनिवार, 16 मई का दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) का बाह्य रोगी विभाग (OPD) ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. जो भी मरीज आज अपना या अपने परिजनों का इलाज कराने अस्पताल जाने वाले हैं, वे घर से निकलने से पहले अपनी बीमारी और जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग के डॉक्टरों की जानकारी यहां देख सकते हैं.

डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट (शनिवार, 16 मई)

डीएमसीएच के विभिन्न विभागों में आज निम्नलिखित विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे:

  • मेडिसिन विभाग: ओपीडी में आज डॉ. पीएम श्रीवास्तव मरीजों की जांच करेंगे.
  • सर्जरी विभाग: शल्य चिकित्सा (सर्जरी) से जुड़े मामलों के लिए डॉ. बीके मिश्रा मौजूद रहेंगे.
  • नेत्र (आंख) विभाग: आंखों की जांच और इलाज के लिए डॉ. आरके सत्यपाल अपनी सेवाएं देंगे.
  • ईएनटी (नाक-कान-गला) विभाग: नाक, कान और गले की समस्याओं के लिए डॉ. शंभू शरण ओपीडी में बैठेंगे.
  • शिशु रोग विभाग: बच्चों के इलाज और परामर्श के लिए डॉ. अशोक कुमार मौजूद रहेंगे.
  • ऑर्थोपैडिक (हड्डी रोग) विभाग: हड्डी से जुड़ी समस्याओं और जोड़ों के दर्द के लिए डॉ. राम आशीष यादव मरीजों को देखेंगे.
  • गायनी (स्त्री व प्रसूति रोग) विभाग: महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए डॉ. संगीता सिंह अपनी सेवाएं देंगी.
  • स्कीन एंड भीडी (चर्म और यौन रोग) विभाग: त्वचा, एलर्जी और गुप्त रोगों से संबंधित परामर्श के लिए डॉ. उदय कुमार उदयन ओपीडी में बैठेंगे.

मरीजों के लिए आवश्यक निर्देश

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से अपील की गई है कि वे ओपीडी काउंटर पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए समय का ध्यान रखते हुए ही अस्पताल पहुंचें और अपना पर्चा बनवा लें. पुराने मरीज अपनी पिछली जांच रिपोर्ट और दवा की पर्ची साथ जरूर लाएं ताकि डॉक्टरों को आगे का इलाज तय करने में आसानी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >