बिरौल में आधे घंटे तक जाम में फंसे लोग, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया रास्ता

दरभंगा जिले के बिरौल में विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क पर जाम लगने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से यातायात सामान्य हुआ। अवैध पार्किंग पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बिरौल में सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क पर गुरुवार को भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिरौल विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. बाद में मौके से गुजर रहे पुलिस वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सामान्य कराया.

विद्युत उपकेंद्र के पास लगा लंबा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिरौल विद्युत उपकेंद्र के समीप सड़क पर बड़े वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित हो गया. देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. जाम के कारण जरूरी काम से जा रहे लोगों और यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा.

अवैध पार्किंग बनी जाम की बड़ी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुपौल बस स्टैंड, कॉलेज के आसपास और बाजार क्षेत्र में रोजाना जाम की यही स्थिति रहती है. टू-लेन सड़क होने के बावजूद एक हिस्से में ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं. इससे केवल आधी सड़क पर ही आवाजाही होती है और थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ते ही जाम लग जाता है.

पुलिस ने संभाली स्थिति

जाम की सूचना मिलने से पहले ही संयोगवश उसी मार्ग से गुजर रहे पुलिस वाहन के जवानों ने स्थिति को संभाला. पुलिसकर्मियों ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

एसडीओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है. इस संबंध में बिरौल एसडीओ शशांक राज ने कहा कि सड़क पर जाम की समस्या गंभीर है. यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे. सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुरैठा पुल का ध्वस्त डायवर्सन मरम्मत के बाद चालू, कामचलाऊ व्यवस्था पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar kumar saha

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >