दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का आधा से ज्यादा काम पूरा, 30 लाख यात्रियों की होगी क्षमता

दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का 71.1% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यह अत्याधुनिक ग्रीन टर्मिनल 30 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा और उत्तर बिहार के विकास को गति देगा.

Darbhanga Airport News: उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार नए टर्मिनल भवन का 71.1 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. करीब 642.43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस अत्याधुनिक टर्मिनल के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट की यात्री क्षमता और सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा.

62,800 वर्गमीटर में बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल

नए टर्मिनल भवन का निर्माण करीब 62,800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जा रहा है. इसे आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि आने वाले वर्षों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सके. नए सिविल एनक्लेव की वार्षिक यात्री क्षमता करीब 30 लाख होगी.

टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए पांच एयरोब्रिज और 40 चेक-इन काउंटर की व्यवस्था की जा रही है. इससे विमान में चढ़ने और उतरने की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी. वहीं, अधिक चेक-इन काउंटर होने से व्यस्त समय में यात्रियों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी.

पांच सितारा गृहा रेटिंग वाला होगा ग्रीन टर्मिनल

नए टर्मिनल भवन को पर्यावरण अनुकूल तरीके से विकसित किया जा रहा है. यह पांच सितारा गृहा रेटिंग वाला ग्रीन टर्मिनल होगा. निर्माण में ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है.

टर्मिनल में आधुनिक विमानन सुविधाओं के साथ बेहतर यात्री प्रबंधन व्यवस्था विकसित की जा रही है. इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित एयरपोर्ट अनुभव मिलने की उम्मीद है.

पर्यटन, कारोबार और रोजगार को भी मिलेगा लाभ

नए टर्मिनल के निर्माण से केवल यात्रियों को सुविधा मिलने तक सीमित लाभ नहीं होगा. बेहतर हवाई संपर्क से दरभंगा और उत्तर बिहार के पर्यटन, कारोबार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है.

दरभंगा एयरपोर्ट पहले ही उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण हवाई संपर्क केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है. नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद बढ़ती यात्री संख्या को संभालने की क्षमता बढ़ेगी और एयरपोर्ट का आधारभूत ढांचा भी मजबूत होगा. 71.1 फीसदी काम पूरा होने के बाद अब परियोजना के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गयी है.

यह भी पढ़ें: NH-27 पर लोडेड पिकअप पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार मिश्रा

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >