Darbhanga News: इंटर स्कूल राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता में छलका प्रतिभागियों का कौशल

Darbhanga News:यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से रविवार को इंटर स्कूल राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सेमिनार हॉल में किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से रविवार को इंटर स्कूल राधा-कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सेमिनार हॉल में किया गया. इसमें स्थानीय 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतिभागियों के साथ सफल प्रतिभागियों को आयोजक ने प्रमाण पत्र के संग मेडल-मोमेंटो प्रदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप विश्वविद्यालय, मधुबनी के कुलपति प्रो. समीर कुमार वर्मा, उद्घाटनकर्ता डब्ल्यूआइटी के पूर्व निदेशक प्रो. ब्रजमोहन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ बीके मिश्र, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संदीप तिवारी तथा डॉ आरएनपी सिन्हा उपस्थित थे. मौके पर प्रो. वर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति से पूर्व की तैयारी देख प्रसन्नता हो रही है. प्रो. ब्रजमोहन मिश्रा ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने की बधाई एवं शुभकामना देते हुए आयोजकों को भी धन्यवाद दिया. प्रो. संदीप तिवारी ने कहा कि सफल जीवन के लिए सकारात्मक तथा सेल्फ कॉन्फिडेंस आवश्यक है. डॉ विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में प्रतियोगिता की भावना जगाना है. प्रतियोगिता में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, न की हार या जीत. विनोद कुमार पंसारी ने अतिथि स्वागत करते हुए कहा कि राधा-कृष्ण प्रतियोगिता हमारी संस्कृति, सपना तथा परंपरा की अभिव्यक्ति है. क्लब के सचिव राघवेन्द्र कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें निष्काम कर्म करने की सीख लेनी चाहिए. प्रतियोगिता में माउंट समर कान्वेंट स्कूल, लहेरियासराय, दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़, कैप्टन इंटरनेशनल स्कूल, दरभंगा, डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग, फाऊंडेशन एकेडमी, रामबाग, वुडवाइन मॉडर्न स्कूल, अल्लपट्टी, किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल, लहेरियासराय, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, सिमरी, दरभंगा, पब्लिक स्कूल, बेला संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल, रामबाग तथा दरभंगा सेंट्रल स्कूल, दिल्ली मोड़ के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा प्रथम, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग द्वितीय तथा दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं सीनियर वर्ग में दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल, रामबाग प्रथम, दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़ द्वितीय तथा पब्लिक स्कूल, बेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विनोद कुमार पंसारी ने की, जबकि संचालन डॉ अंजू अग्रवाल एवं सचिव राघवेन्द्र कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मनोरंजन कुमार अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर डॉ आरबी खेतान, डॉ एके गुप्ता, प्रो. मधु रंजन प्रसाद, डॉ आरएन चौरसिया, डॉ विनोद साह, डॉ एमएच खान, डॉ एके कश्यप, रिंकू कुमार झा, रतन कुमार खेड़िया, शमीम हैदर, अमरनाथ साह, विशाल गौरव, डॉ एडीएन सिंह, अमन कुमार पाठक, रामबाबू साह आदि उपस्थित थे. निर्णायक मंडल में डॉ शिप्रा कुमारी, हीरा कुमार झा तथा सोमा मण्डल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >