Darbhanga News: नगर आयुक्त के मोबाइल को हैक कर साइबर अपराधियों ने की 80 हजार की ठगी

Darbhanga News:नगर आयुक्त राकेश गुप्ता के मोबाइल को हैक करके साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली.

Darbhanga News: दरभंगा. नगर आयुक्त राकेश गुप्ता के मोबाइल को हैक करके साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 80 हजार रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर उनकी ओर से साइबर थाना में आवेदन दिया गया है. उनका कहना है कि 24 अक्तूबर की दोपहर लगभग तीन बजे साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल को हैक कर लिया. इसके बाद उनके मित्र व परिवार के सदस्यों से गुगल व पे-फोन के माध्यम से राशि की मांग करने लगे. साइबर अपराधियों के झांसे में आकर तीन लोगों ने क्रमश: 20,30 व 30 हजार रुपये दे दिये. नगर आयुक्त के अनुसार जिस मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा गया है, उस मोबाइल धारक का नाम अजित कुमार प्रदर्शित हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >