दरभंगा: वार्ड 29 में पानी-बिजली संकट से लोगों में आक्रोश, 48 घंटे में व्यवस्था नहीं सुधरी तो घेराव

दरभंगा के वार्ड 29 में पानी और बिजली की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते लोगों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान ने नगर निगम को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, चेताते हुए कहा कि व्यवस्था न सुधरने पर घेराव किया जाएगा।

दरभंगा पानी-बिजली संकट: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में पेयजल और बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जल संकट की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता डॉ. मुन्ना खान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनी.

टैंकर से कराया गया पानी का वितरण

क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए डॉ. मुन्ना खान की ओर से टैंकर और अन्य माध्यमों से वैकल्पिक पेयजल की व्यवस्था करायी गयी. जरूरतमंद इलाकों में पानी का वितरण भी कराया गया, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या के साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने भी परेशानी बढ़ा दी है. गर्मी के बीच पेयजल और बिजली दोनों की समस्या से परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

नगर निगम से तत्काल समाधान की मांग

डॉ. मुन्ना खान ने कहा कि पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों का अधिकार हैं. नगर निगम प्रशासन को वार्ड 29 की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि केवल वैकल्पिक व्यवस्था से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा. जरूरतमंद परिवारों तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ बिजली व्यवस्था में भी सुधार जरूरी है.

48 घंटे का अल्टीमेटम, घेराव की चेतावनी

डॉ. खान ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर वार्ड 29 के जरूरतमंद परिवारों के लिए पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था बहाल नहीं की गयी, तो नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन को किसी आंदोलन का इंतजार नहीं करना चाहिए. समय रहते समस्या का समाधान कर आम लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: “हम गर्मी से मर रहे हैं, तो आप भी पंखे में नहीं रहेंगे”, गुस्साए छात्रों ने काटी प्रिंसिपल रूम की बिजली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >