Darbhanga News: अर्थशास्त्र विषय के 34 सहायक प्राध्यापकों को कॉलेज आवंटित

Darbhanga News:विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित अर्थशास्त्र विषय के 34 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के साथ पदस्थापन की अधिसूचना लनामिवि ने गुरुवार को जारी कर दी है.

Darbhanga News: दरभंगा. विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं राज्य सरकार द्वारा अनुशंसित अर्थशास्त्र विषय के 34 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के साथ पदस्थापन की अधिसूचना लनामिवि ने गुरुवार को जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी सहायक प्राध्यापकों को 21 दिनों के भीतर पदस्थापित कॉलेजों में योगदान सुनिश्चित करना है. निर्धारित तिथि के बाद उनका दावा स्वीकार्य नहीं किया जायेगा. जारी अधिसूचना के अनुसार संतोष कुमार, कुमुद रंजन झा, साजिया बानु को सीएम कॉलेज दरभंगा, अर्चना कुमारी को एमआरएम कॉलेज दरभंगा, विनय कुमार सिंह व चंद्रकिशोर को आरएनएआर कॉलेज समस्तीपुर, मो. तसलीम को बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर, तानिया शर्मा, अमृता कुमारी व स्वाति चौधरी को जीडी कॉलेज बेगूसराय, आरूणी कुमारी को एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, रूपेश कुमार को यूपी कॉलेज पूसा, राजीव रंजन को मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा में पदस्थापित किया गया है. वहीं सुलेखा कुमारी को एलकेभीडी कॉलेज ताजपुर, सच्चिदानंद यादव को भीएसजे कॉलेज राजनगर, मनोज कुमार वर्मा को एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा, मंजू कुमारी सिन्हा को जेएन कॉलेज मधुबनी, राजा साहु व संजय कुमार सिंह को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, सुनील कुमार साह को आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, प्रीतम कुमार व श्रवण कुमार को एपीएसएम कॉलेज बरौनी, मोनिका कुमारी को एसके महिला कॉलेज बेगूसराय, राम प्रकाश को डीबीकेएन कॉलेज नरहन में पदस्थापित किया गया है. संतोष कुमार को गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज बेनीपुर, शंकेर पंडित को आरसीएस कॉलेज मझौल, दिलीप कुमार को एचपीएस कॉलेज मधेपुर, सज्जन साह को बीएमए कॉलेज बहेड़ी, रिंकी कुमारी को वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर, चंद्रकिशोर को आरएन कॉलेज पंडौल, सुजित कुमार साफी को एमकेएस कॉलेज त्रिमुहान चंदौना, राम प्रवेश कुमार निराला को डीबी कॉलेज जयनगर, धीरेंद्र कुमार को सीएमजे कॉलेज दोनवारीहाट खुटौना, सतीश कुमार को यूआर कॉलेज रोसड़ा, कंचन कुमारी पटेल को केएस कॉलेज लहेरियासराय पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >