CM Nitish: आज दरभंगा पहुंचेंगे सीएम नीतीश, पूर्व सांसद आनंद मोहन ने की बड़ी मांग

CM Nitish: शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा में शामिल होने सीएम नीतीश आज दरभंगा पहुंचेंगे. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है. पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने भारत रत्न की सिफारिश की मांग की है. स्मृति सभा के जरिए शहीद के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा. पढे़ं पूरी खबर…

CM Nitish: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आज शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम परिसर में लगातार अधिकारियों की निगरानी बनी हुई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके.

आनंद मोहन सिंह ने की ये मांग

इससे एक दिन पहले, पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शहीद सूरज नारायण सिंह के सम्मान को लेकर एक भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी और सामाजिक बदलाव में सूरज बाबू की भूमिका ऐतिहासिक रही है, लेकिन उन्हें अब तक उनके योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिला. उन्होंने मांग की कि बिहार सरकार को सूरज नारायण सिंह के लिए भारत रत्न की सिफारिश करनी चाहिए और उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हो सकते हैं शामिल

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. पंडालों की व्यवस्था से लेकर लोगों के बैठने की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की गई है. कार्यक्रम के समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति भी तय है. आयोजन स्थल पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इस स्मृति सभा का उद्देश्य शहीद सूरज नारायण सिंह के विचारों और संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाना है. आयोजनकर्ता के अनुसार शहीद सूरज नारायण सिंह के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिले और दरभंगा के किसी प्रमुख चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए.

ALSO READ: Expressway In Bihar: रक्सौल-हल्दिया सिक्स लेन एक्सप्रेसवे इस दिन हो जाएगा तैयार! 54000 करोड़ रुपए की लागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >