छठ से पहले हराही तालाब पहुंचीं नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, समस्या पर लिया संज्ञान

छठ महापर्व के मद्देनजर नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने हराही तालाब सहित शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के दौरान आई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

दरभंगा: लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर सोमवार को नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने हराही समेत शहर के विभिन्न तालाबों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. मुख्य सड़कों के विभिन्न प्वाइंट पर साफ-सफाई की स्थिति देखने के बाद नगर आयुक्त ने शहर के प्रसिद्ध हराही तालाब समेत अन्य तालाबों का मुआयना किया.

छठ घाटों को समय से सुरक्षित करने की तैयारी

छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए समय पूर्व सभी घाटों को पूरी तरह सुरक्षित और सुसज्जित करने का प्रयास किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने घाटों की व्यवस्था और वहां मौजूद संभावित समस्याओं को भी देखा.

नुकीले तार और पत्थरों की समस्या पर लिया संज्ञान

हराही तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए बिछाये गये पत्थरों और वहां निकले नुकीले तार की समस्या भी निरीक्षण के दौरान सामने आयी. इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि बुडको एजेंसी से बात कर समस्या के निदान के लिए जो संभव होगा, किया जाएगा. छठ पर्व से पहले घाटों को व्रतियों के लिए सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

मौके पर उपनगर आयुक्त जयचंद्र अकेला, सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ, एइ सउद आलम, जेई जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Chauth Chandra Puja: चौठ चंद्र पर चंद्रमा को अर्घ्य, जानें पूजा की खास परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार मंडल

संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >