Darbhanga News: दरभंगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा शनिवार को नौ परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई. पहले दिन दसवीं बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. इसमें 5993 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं बारहवीं बोर्ड की एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा में मात्र एक परीक्षार्थी शामिल रहे. सिटी को-ऑर्डिनेटर सह महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान की एचएम श्रावणी शिखा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा हुई. परीक्षा शहर के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, केंद्रीय विद्यालय, होली क्रॉस स्कूल, जीसस एंड मेरी एकेडमी, वुड वाइन मॉडर्न स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, हैरो इंग्लिश स्कूल आदि में हो रही है. अब दसवीं की विज्ञान विषय की परीक्षा 20 फरवरी को तथा बारहवीं की भौतिकी विषय की परीक्षा 21 फरवरी को होगी. दसवीं बोर्ड की परीक्षा 18 मार्च को समाप्त होगी, जबकि बारहवीं बोर्ड की परीक्षा चार अप्रैल तक चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
