Darbhanga News: नगर में एक दर्जन अस्थायी निर्माण पर चला बुलडोजर

Darbhanga News:खानकाह चौक से मिर्जापुर तक नाला को अतिक्रमण कर स्थायी निर्माण करने वालों के विरुद्ध सोमवार को प्रशासन ने सख्ती की.

Darbhanga News: दरभंगा. खानकाह चौक से मिर्जापुर तक नाला को अतिक्रमण कर स्थायी निर्माण करने वालों के विरुद्ध सोमवार को प्रशासन ने सख्ती की. अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला. एक दर्जन से अधिक स्थायी निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया. यातायात पुलिस व नगर निगम धावादल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. गौरतलब है कि शहर की सड़कें व फुटपाथ अतिक्रमणकारियों के कारण सिकुड़ गयी है. इसका नतीजा है कि नित्य लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >