मोबाइल टावर से कार तक स्मैक का कनेक्शन, पांच गिरफ्तार, सहरसा एंगल की जांच

बिरौल पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की. दो अलग-अलग कार्रवाई में 6.28 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए.

दरभंगा: एसएसपी के निर्देश पर सूखा नशा के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में बिरौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.28 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो आरोपितों को पूर्व में ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

एयरटेल टावर परिसर से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पहली कार्रवाई 18 सितंबर को बिरौल के एयरटेल टावर परिसर में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी थी. यहां से 1.68 ग्राम स्मैक बरामद किया गया था.

इस मामले में बिरौल थाना कांड संख्या 658/26 दर्ज कर टावर टेक्नीशियन ताला पटेल और महिला गार्ड कामिनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित डुमरी निवासी चंद्रबली कामति के पुत्र दीपू कामति को 20 सितंबर को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दीपू कामति ने सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव निवासी निर्मल यादव से स्मैक खरीदकर बिरौल में बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

कार से 4.60 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई 20 सितंबर को अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी. सअनि राजीव कुमार ने चारपहिया वाहन संख्या बीआर 09एबी 6389 से 4.60 ग्राम स्मैक बरामद किया. पुलिस ने मौके से शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी को गिरफ्तार किया.

इस मामले में बिरौल थाना कांड संख्या 664/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शुभम कुमार मिश्रा ने भी निर्मल यादव से स्मैक लाने की बात स्वीकार की है.

चाकू, कार, मोबाइल समेत कई सामान जब्त

पुलिस ने कांड संख्या 658/26 में चाकू, चम्मच, ब्लेड, एल्यूमिनियम फॉइल और फुकना जब्त किया है. वहीं, कांड संख्या 664/26 में कार, मोबाइल और एल्यूमिनियम रॉल जब्त किया गया है.

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष चंद्रमणि, सूरज कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें

बिरौल में खाद व्यवसायी संघ का विस्तार, सुरेंद्र अध्यक्ष और संजीव सचिव चुने गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >