Darbhanga: बिरौल के सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर नट बाबा मोड़ के समीप अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. सोमवार शाम विशनपुर-सिसौनी के बीच नट बाबा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की. पीड़ित कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र आदिल कुमार सिंह ने बिरौल थाने में लिखित शिकायत की है.
ओवरटेक कर स्कूटी सवार को रोका
आवेदन में बताया गया है कि आदिल कुमार सिंह सोमवार शाम करीब पांच बजे स्कूटी से दरभंगा से अपने गांव लौट रहे थे. नट बाबा मोड़ के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया.
कनपटी पर पिस्टल सटाकर लूटने का आरोप
आरोप है कि बदमाशों ने आदिल कुमार सिंह की कनपटी पर पिस्टल सटा दी और गले से 20 ग्राम की सोने की चेन तथा जेब में रखा एक हजार रुपये नकद लूट लिया. वारदात के बाद दोनों बदमाश सुपौल बाजार की तरफ भाग निकले.
पीड़ित ने मामले को लेकर बिरौल थाने में लिखित शिकायत दी है. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता है.
बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि से सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
यह भी पढ़ें
Benipur Theft Case: घर में चोरी का खुलासा, Redmi मोबाइल-सैमसंग टैब बरामद; दो आरोपित गिरफ्तार
