वज्रपात की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत, गांव में मातम

दरभंगा के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में वज्रपात का कहर टूटा है. खेत से घर लौट रहे एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Darbhanga News: तिलकेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जिरेना टोला सिमराहा वार्ड संख्या-4 निवासी रामविलास मुखिया के 40 वर्षीय पुत्र सिकंदर मुखिया के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Tilkeshwar News: खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार सिकंदर मुखिया खेत में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. घर से करीब एक किलोमीटर पहले एक मोड़ के पास अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ. आकाशीय बिजली सीधे उनकी चपेट में आ गई, जिससे उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया. ग्रामीण रंजीत मुखिया ने बताया कि रोज की तरह सिकंदर खेत से घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: दरभंगा की हवा हुई साफ: बारिश और तेज हवा से सुधरा एक्यूआई, प्रदूषण से मिली बड़ी राहत



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >