बेनीपुर. कोठबना-धरौरा सड़क में धरौड़ा चौक निकट बाइक सवार ने बिजली पोल में जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें चालक जकौली गांव के राजन कुमार व सवार सिद्धि विनायक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर स्थिति देख दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
