Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान गिरफ्तार, जांच के दौरान बैग से मिले कारतूस, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक करनजीत के बैग से नौ कारतूस बरामद किए गए हैं. सदर थाने की पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

Bihar News: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को स्क्रीनिंग के दौरान सेना के जवान करनजीत कुमार चौधरी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक करनजीत के बैग से नौ कारतूस बरामद किए गए हैं. सेना के जवान के बैग से कारतूस मिलने के बाद विमानन कंपनी के कर्मियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने करनजीत को दबोचा और उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सदर थाने की पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

जम्मू-कश्मीर में तैनात है गिरफ्तार सेना के जवान

दरभंगा एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करनजीत सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव का बताया जा रहा है. वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में कार्यरत है. करनजीत की स्पाइसजेट फ्लाइट 11.40 बजे थी. वह दिल्ली जानेवाला था. उसके सामान की स्क्रीनिंग हो रही थी. उस दौरान उसके बैग से नौ कारतूस बरामद किए गए. उसे तत्काल एयरपोर्ट पर तैनात एपीएसयू टीम के हवाले कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसी ने पूछताछ के बाद मामले को दरभंगा सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.

Also Read: प्री बुकिंग में Pushpa 2 का गजब का दिखा क्रेज, पटना में इतने रुपये लुटाकर लोगों ने खरीदा टिकट

छुट्टी समाप्त होने के बाद लौट रहा था घर

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह सेना का जवान है. वह जम्मू -कश्मीर में फिलहाल तैनात है. वह छुट्टी लेकर करीब डेढ़ महीने पहले गांव आया था. उसकी छुट्टी समाप्त हो गई थी. उसके बाद वह लौट रहा था. सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यात्री से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >