Darbhanga News: स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में पटना में आयोजित ओपन बिहार कप कराटे चैंपियनशिप में दरभंगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है.
प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बीच तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.
यह भी पढ़ें: घर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी
इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में प्रेयांश, मोहित कुमार और असफंद अहमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं निशांत चौधरी ने रजत पदक जीता. साचिका समदर्शी, तनु प्रिया, जयदीप समदर्शी और अंश साह ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मिली प्रोत्साहन राशि
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई. इस सूची में दरभंगा के दो स्वर्ण पदक विजेता प्रेयांश और मोहित कुमार शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: राशन लेने जा रही महिला से मारपीट और छिनतई, चार पर केस दर्ज
खिलाड़ियों की सफलता पर जताई खुशी
जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव रंजन और महासचिव मुकेश मिश्र ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद विवाहिता की हत्या का आरोप, बोरी में बंद शव जमीन से बरामद
