मतदान के लिए बीडीओ ने किया जागरूक

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को बीडीओ अश्वनी कुमार ने जलवार पंचायत के बूथ संख्या 163 व 165 का दौरा किया.

बहादुरपुर. लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शनिवार को बीडीओ अश्वनी कुमार ने जलवार पंचायत के बूथ संख्या 163 व 165 का दौरा किया. लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया. बीडीओ ने घर-घर जाकर कहा कि लोकतंत्र महा पर्व है. इसमें सभी लोगों की भागीदारी आवश्यक है. लोगों की जितनी भागीदारी होगी, देश उतना ही मजबूत होगा. सभी लोगों का एक-एक वोट महत्वपूर्ण है. अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को आगामी 13 मई को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की. इसके अलावा अधिकारी ने बूथों पर पेयजल, बिजली कनेक्शन, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के 23 पंचायतों में 194 मतदान केंद्र हैं. इसके लिए 17 सेक्टर पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रखंड के 23 पंचायतों में एक लाख 98 हजार 203 मतदाता हैं. इसमें एक लाख चार हजार 936 पुरुष एवं 93 हजार 258 महिला के अलावा नौ अन्य मतदाता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >