निर्विरोध चुने गए पैक्स और सब्जी उत्पादक समिति के प्रतिनिधियों को मिला प्रमाण पत्र

कुशेश्वरस्थान प्रखंड की प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड और विषहरिया मोहिम बुजुर्ग पैक्स के निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाओं के साथ क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.

Kusheshwarsthan News: प्रखंड की प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड एवं विषहरिया मोहिम बुजुर्ग पैक्स चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंदन कुमार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र सौंपे.

सब्जी उत्पादक समिति के पदाधिकारियों को मिला प्रमाण पत्र

प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष फरूद्दीन तथा सचिव संतोष कुमार कन्हैया सहित प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

पैक्स प्रबंधन समिति के 10 प्रतिनिधियों को भी मिला प्रमाण पत्र

वहीं, विषहरिया मोहिम बुजुर्ग पैक्स की प्रबंधन समिति के 10 निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया.

इस अवसर पर बीडीओ चंदन कुमार ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सहकारिता गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में निर्वाचन प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार सिंह, आकाश कुमार, रामनरेश ठाकुर सहित कई कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >