दरभंगा: बहेड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पढ़ें पूरी खबर.

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना शनिवार शाम करीब सात बजे त्रीमोहानी के पास हुई थी.

मृतक की पहचान शंकर लोहार बिठौली गांव निवासी पप्पू राम के रूप में हुई है. वह पेशे से राजमिस्त्री थे और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे.

ट्रक की चपेट में आने से हुए गंभीर घायल

बताया जाता है कि त्रीमोहानी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना परिजनों को दी गई.

सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी जानकी देवी मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर ले जाया गया.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

बेनीपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें Darbhanga Medical College and Hospital रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी जानकी देवी, तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी और आठ माह की पुत्री नंदनी कुमारी को छोड़ गए हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >