Darbhanga News: मोबाइल दुकान व सीएसपी का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Darbhanga News:सतीघाट चौक पर सोमवार की रात शटर तोड़ गिरोह ने दो दुकान को निशाना बनाया.

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. सतीघाट चौक पर सोमवार की रात शटर तोड़ गिरोह ने दो दुकान को निशाना बनाया. इससे व्यवसायियों के बीच हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार सतीघाट स्थित हाइ स्कूल चौक पर एसके मोबाइल दुकान के शटर का ताला चोर बेखौफ अंदाज में 12.40 बजे पर तोड़ने लगे. ताला तोड़ने की आवाज पर बगल वालों के उठकर बाहर आने पर चोर आराम से बाइक पर सवार होकर चलते बने. वहीं कुछ दूर आगे जाकर पीएनबी चौक सतीघाट स्थित डिजिटल सेवा केन्द्र सीएसपी के शटर का ताला तोड़ने लगे. ताला तोड़ने की आवाज पर यहां भी बगल के लोगों के जग जाने पर चोर भाग खड़े हुए. हालांकि इन चोरों का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका था. मंगलवार की सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ देखा. सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो देखा कि एक बाइक पर तीन लोग आये. इसमें से बाइक सवार गाड़ी से उतरकर हथौड़े से ताला तोड़ रहा था. वहीं दो लोग बाइक को स्टार्ट रख उसी पर बैठे थे. संयोग अच्छा रहा कि दुकान से सामान चोरी करने में शटर तोड़ गिरोह के चोर असफल रहे. इसे लेकर एसके मोबाइल दुकान के संचालक अविनाश ने थाना में आवेदन दिया है. इधर घटना की जानकारी मिलने पर सतीघाट चौक के व्यवसायियों ने रात को पुलिस गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी में दिख रहे चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >