बिहार में दोहरी नागरिकता का एक और मामला, नेपाल की महिला चला रही PDS दुकान

Dual Citizenship: दरभंगा में एक बार फिर दोहरी नागरिकता का मामला सामने आया है. वार्ड सदस्य जितेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाने वाली महिला मुसर्रत खातून के पास भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता है.

Dual Citizenship: बिहार के दरभंगा के केवटी प्रखंड की कोठिया पंचायत में एक बार फिर दोहरी नागरिकता का मामला सामने आया है. वार्ड सदस्य जितेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाने वाली महिला मुसर्रत खातून के पास भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता है. मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों को अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले वार्ड-2 सदस्य जितेंद्र प्रसाद ने ही फरवरी 2024 में कोठिया पंचायत के ही मुखिया सबा परवीन के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद जांच पड़ताल में आरोपों को सही पाए जाने के बाद सबा परवीन को मुखिया के पद से मुक्त कर दिया गया था. शिकायत में वर्ड सदस्य जितेंद्र प्रसाद ने दावा किया था कि मुखिया सबा के पास दो देशों की नागरिकता है.

27 दिसंबर को वार्ड सदस्य ने दी थी लिखित शिकायत

वार्ड सदस्य जितेंद्र प्रसाद ने दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रोशन सहित अन्य अधिकारियों को 27 दिसंबर 2024 को लिखित शिकायत दी थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाने वाली महिला मुसर्रत खातून के पास भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता है. इसके बाद, 24 जनवरी को दोनों पक्षों को बुलाकर कागजात और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, जिसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है.

Also Read: पटना में भी हुई थी महात्मा गांधी की प्रार्थना सभा, दरभंगा हाउस में हुई गोपनीय बैठक में हुए थे शामिल

दस्तावेज सही नहीं पाए गए तो होगी कार्रवाई

बता दें कि दोनों पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है. सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि अगर दस्तावेज सही नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी. मामला केवटी प्रखंड की कोठिया पंचायत की एक जनवितरण प्रणाली की दुकान से जुड़ा है, जिसकी मालकिन मुसर्रत खातून पर दोहरी नागरिकता का आरोप है. दुकान से लगभग 2000 से अधिक लोग राशन लेते हैं और यह दुकान बीते 7 सालों से चल रही है. कोठिया पंचायत में मंगरथू, बग्घा, पचमा, बाजीतपुर, गांज, त्रिमुहान, भतोरा गांव हैं और इसकी आबादी 18 हजार के आसपास है. वोटर्स की संख्या लगभग 8 हजार है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >