ऑर्केस्ट्रा से लौट रही डांसर को टेंपो से बाल पकड़कर खींचा, छेड़खानी से तंग युवती ने तीन मनचलों को मारा चाकू

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में ऑर्केस्ट्रा से लौट रही एक डांसर के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. रास्ते में कुछ युवकों ने उसे टेंपो से खींचकर न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि बेरहमी से उसकी पिटाई भी कर दी. बचाव में डांसर ने चाकू से तीन युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें ऑर्केस्ट्रा से लौट रही डांसर पर कुछ युवकों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की और मारपीट की. घटना में युवती ने आत्मरक्षा में चाकू से हमला किया, जिससे तीन युवक घायल हो गए. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसकी आंत बाहर आ गई. वहीं, पिटाई से घायल हुई डांसर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है.

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में परफॉर्म कर घर लौट रही थी युवती

पीड़िता की पहचान गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली 20 वर्षीय खुशी कुमारी के रूप में हुई है. जो वर्तमान में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पुनहद गांव में किराये के मकान में रहती थी. गुरुवार की रात वह बिरौल थाना के पोखराम गांव में एक उपनयन संस्कार में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही थी. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अन्य कलाकारों और उद्घोषक के साथ टेंपो से वापस लौट रही थी.

टेंपो घेर युवकों ने बाल पकड़कर बाहर निकाला

विशनपुर गाछी के पास जैसे ही टेंपो पहुंचा, आधा दर्जन से अधिक युवकों ने वाहन को घेर लिया और खुशी को बाल पकड़कर टेंपो से बाहर खींच लिया. आरोप है कि युवकों ने डांसर के साथ छेड़खानी की और फिर बुरी तरह पिटाई की. जान बचाने के लिए खुशी ने अपने पास मौजूद चाकू से वार किया, जिसमें तीन युवक शिवम मिश्रा (19), सत्यम मिश्रा (18) और शिवम सिंह (20) घायल हो गए.

ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे युवक

जख्मी युवक दावा कर रहे हैं कि वे सिर्फ ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे और खुशी को पिटते देख बचाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उन पर चाकू से हमला हो गया. हालांकि, खुशी ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से आत्मरक्षा की बात कही है. घायल युवती और सभी युवक दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती हैं. घटना के बाद ऑर्केस्ट्रा चालक मौके से फरार हो गया.

Also Read: बिहार में फिर सामने आई ‘मटुकनाथ’ जैसी कहानी, कोचिंग टीचर ने अपनी ही छात्रा से रचा ली शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >